चरखी दादरी। रिटायर्ड कर्मचारी संघ जिला इकाई की मासिक बैठक 11 अगस्त को प्रातः 11 बजे सर्व कर्मचारी संघ कार्यालय में आयोजित की जाएगी। जिला प्रधान राजकुमार घिकाड़ा व जिला कोषाध्यक्ष जयवीर सिंह चाहर ने प्रेस को जारी संयुक्त बयान में यह जानकारी दी।
जयवीर सिंह ने बताया कि पिछली बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया था कि संघ की मासिक बैठक प्रत्येक महीने के दूसरे सोमवार को आयोजित की जाएगी। इसी निर्णय के अंतर्गत यह बैठक सोमवार को आयोजित हो रही है। बैठक में सदस्यता अभियान से जुड़ीं समस्याओं, सांगठनिक विषयों, आयुष्मान कार्ड, कोटेशन अवधि, आठवें वेतन आयोग के गठन व पेंशनर्स को वेतन आयोग के माध्यम से मिलने वाले लाभों पर विस्तार से चर्चा होगी। संवाद