फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मतगणना केंद्रों पर अनधिकृत लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध

Thu, 30 May 2024 04:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। लोकसभा चुनाव की मतगणना चार जून को होगी। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन सतर्क है। दोनों मतगणना केंद्रों में कोई भी अनधिकृत व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकेगा। अधिकृत मतगणना अभिकर्ताओं सहित सभी आगंतुकों की तलाशी होगी। माचिस, तरल रसायन और मोबाइल फोन आदि अंदर ले जाने पर पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनदीप कौर ने बुधवार को मतगणना के लिए किए गए प्रबंधों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मतगणना कार्य के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतगणना केंद्रों की 500 मीटर की परिधि में किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
केवल ड्यूटी पर तैनात अधिकारी, चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी, उनके चुनाव और मतगणना अभिकर्ता, रिटर्निंग अधिकारी या सहायक रिटर्निंग अधिकारी की ओर से अधिकृत व्यक्ति ही मतगणना केंद्र और केंद्रों की 500 मीटर परिधि में प्रवेश कर पाएंगे। उन्होंने बताया कि मतगणना के दौरान तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा रहेगा। किसी भी व्यक्ति को शस्त्र, आग्नेय अस्त्र या कोई भी घातक हथियार लेकर केंद्र के अंदर नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन

माचिस, लाइटर, सिगरेट, ब्लेड, चाकू, तरल रसायन, मोबाइल, वॉकीटॉकी, वायरलैस सेट, घड़ी, पेजर, बेल्ट, चाबियों का छल्ला, पैन, पैंसिल, जरूरत से ज्यादा कपड़े, किसी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक सामान और सुरक्षा की दृष्टि से कोई भी आपत्तिजनक वस्तु या उपकरण मतगणना केंद्र के भीतर ले जाने पर पाबंदी रहेगी। मतगणना के दौरान डयूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों सहित उम्मीदवारों, उनके मतगणना और चुनाव अभिकर्ताओं की भी गहनता से तलाशी ली जाएगी।

- 400 से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारी देंगे सेवाएं
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना कार्य के लिए स्थापित दोनों विधानसभा क्षेत्रों के मतगणना केंद्रों पर 400 से भी अधिक अधिकारी और कर्मचारी अपनी सेवाएं देंगे। मतगणना के दौरान केंद्रीय सुरक्षा बल और हरियाणा पुलिस के जवान भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डीएसपी से लेकर सिपाही स्तर तक के विभिन्न अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें