फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: राहत... समसपुर के सरकारी स्कूल में बनेंगे 10 नए कमरे

Sun, 07 Dec 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गांव समसपुर के स्कूल में किया जा रहा कमरों का निर्माण।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के गांव समसपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लंबे समय से चल रही कक्षाओं के लिए कमरों की कमी जल्द ही दूर होने वाली है। शिक्षा विभाग की ओर से समसपुर के सरकारी स्कूल में 10 कमरों के निर्माण को स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन

साथ ही एजेंसी ने कमरों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। निर्माण पूरा होने के बाद विद्यालय परिसर में कमरों की संख्या 19 हो जाएगी। इससे अलग-अलग कक्षाओं के लिए पर्याप्त कमरे मिल सकेंगे और शिक्षण कार्य सुगम हो सकेगा।
गांव समसपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कमरों की स्थिति काफी जर्जर अवस्था में थी। इसके चलते कुछ समय पहले इन कमरों को जर्जर घोषित करते हुए तुड़वा दिया गया था। वर्तमान समय में स्कूल में ग्राम पंचायत की ओर से बनवाए गए 9 कमरों में शिक्षण कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा विद्यालय प्रबंधन, रिकॉर्ड आदि भी इन्हीं कमरों में रखा जा रहा है। स्कूल में पहली से 12वीं तक की कक्षाएं लगती हैं। ऐसे में कक्षाओं के अनुसार कमरों की संख्या कम होने पर यहां नए कमरों के निर्माण की जरूरत थी।
जिस पर संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग ने गांव समसपुर के स्कूल में 10 नए कमरों के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की। अब विभाग की ओर से हॉयर की गई एजेंसी ने यहां कमरों का निर्माण शुरू कर दिया है। दादरी के विधायक सुनील सांगवान व अन्य अधिकारियों ने स्कूल में बनने वाले कमरों का हाल ही में शिलान्यास किया था।
स्कूल में हैं 400 विद्यार्थी : गांव समसपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पहली से लेकर बारहवीं कक्षा तक 400 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं। इनमें 350 विद्यार्थी कक्षा छठी से बारहवीं तक में हैं, जबकि 50 विद्यार्थी प्राथमिक कक्षाओं में हैं। स्कूल परिसर में कक्षाओं के अनुसार पर्याप्त कमरे न होने से विद्यार्थियों के साथ-साथ स्टाॅफ सदस्यों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं विद्यालय का रिकॉर्ड आदि रखने में भी परेशानी होती है, लेकिन अब परिसर में 10 नए कमरों का निर्माण होने से विद्यार्थियों, स्टाफ सदस्यों की परेशानियां दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें