फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 56 साल बाद भी कोई नहीं तोड़ पाया पूर्व विधायक गणपतराय का रिकॉर्ड

Fri, 27 Sep 2024 08:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
पूर्व विधायक गणपत रॉय।
विज्ञापन
फ्लैश बैक
विज्ञापन

दादरी हलके से वर्ष 1968 के चुनाव में मिले थे सर्वाधिक 53.41 प्रतिशत वोट, वर्ष 1972 के चुनाव में भी मिले थे 48.10 प्रतिशत वोट
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। दोनों हलकों में अब तक हुए विधानसभा चुनाव में हुए कुल मतदान में से सर्वाधिक वोट पाने का रिकॉर्ड पूर्व विधायक गणपतराय के नाम दर्ज है। उन्हें वर्ष 1968 के चुनाव में 53.41 प्रतिशत वोट मिले थे जबकि छह उम्मीदवार मैदान में थे। 56 साल बाद भी पूर्व विधायक गणपतराय के इस रिकॉर्ड को अब तक कोई विजेता प्रत्याशी नहीं तोड़ पाया है।
बता दें कि गणपतराय ने अपने समय में चार चुनाव लड़े थे। इनमें से पहले तीन में जीत हासिल की जबकि अंतिम चुनाव में हार गए थे। उन्होंने पहला चुनाव साल 1967 में लड़ा। इसमें उन्होंने कुल मतदान में से 13,782 यानी 38.70 फीसदी वोट लेकर जीत हासिल की। इस दौरान उप विजेता को मात्र चार फीसदी वोट कम मिले। इसके बाद दूसरा विधानसभा चुनाव वर्ष 1968 में हुआ। इसमें उन्होंने कुल मतदान से 11,864 यानी 53.41 फीसदी मत हासिल कर दोबारा चुनाव जीता। इसमें निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 31.10 फीसदी मत मिले।
विज्ञापन

उन्होंने तीसरा चुनाव वर्ष 1972 में लड़ा और उसमें भी 17,922 यानी 48.10 फीसदी मत हासिल किए। दादरी हलके में इन दोनों आंकड़ों को अब तक कोई नहीं छू पाया है। पूर्व सीएम हुकुम सिंह भी 1987 में 42 फीसदी मत हासिल कर विजयी बने थे।
- बाढड़ा हलके में नृपेंद्र सिंह के नाम है रिकॉर्ड
बाढड़ा हलके में अब तक हुए चुनावों में कुल मतदान में से सर्वाधिक वोट लेने का रिकॉर्ड नृपेंद्र सिंह के नाम है। उन्होंने वर्ष 1996 के चुनाव में यह कारनामा किया था। उस चुनाव में उन्होंने 17,922 यानी 52.98 फीसदी मत हासिल किए थे।
विज्ञापन

- इस बार 33 उम्मीदवार मैदान में
इस बार जिले में सर्वाधिक मत प्राप्त कर जीतने की होड़ जारी रहेगी। दादरी हलके से 18 और बाढड़ा से 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान हैं। इसमें निर्दलीय उम्मीदवार पार्टी प्रत्याशियों को चुनौती देंगे और दोनों हलकों में प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें