पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान को श्रद्धांजलि देने पहुंचे रणजीत चौटाला। स्रोत : जनसंपर्क विभाग
चरखी दादरी। पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान को श्रद्धांजलि देने के लिए सोमवार को कई गणमान्य पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं दीं। पूर्व मंत्री की श्रद्धांजलि सभा बुधवार को दादरी स्थित उनके निवास स्थान पर होगी।
पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान को पूर्व मंत्री रणजीत चौटाला, पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह, पूर्व विधायक शिवशंकर भारद्वाज, डीजीपी मनवीर सिंह, सीएमओ राजविंद्र मलिक, रिटायर्ड आईएएस आरसी वर्मा, रिटायर्ड एसडीएम ओमप्रकाश, जाट नेता यशपाल मलिक, महंत चरणदास आदि ने श्रद्धांजलि दी। संवाद