फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बैडमिंटन में रानीला की ईरा शर्मा ने पीवी सिंधु को दी कड़ी टक्कर

Sat, 30 Nov 2024 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
लखनऊ के टूर्नामेंट में पीवी सिंधु की सर्विस रिटर्न करतीं ईरा शर्मा।
विज्ञापन
चरखी दादरी। लखनऊ में आयोजित सैय्यद मोदी अंतरराष्ट्रीय 300 टूर्नामेंट में गांव रानीला निवासी ईरा शर्मा ने प्रख्यात अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को कड़ी टक्कर दी। अब ईरा तीन दिसंबर को गुवाहाटी में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन स्पर्धा में सहभागिता निभाएंगी।
विज्ञापन


ईरा के पिता कमल शर्मा ने बताया कि वीरवार को लखनऊ में सैय्यद मोदी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट आयोजित किया गया। इसमें ईरा का मुकाबला दो बार की ओलंपियन रहीं पीवी सिंधु से हुआ। मैच के पहले सेट में ईरा का प्रदर्शन ठीक नहीं रहा तो 21-10 के स्कोर से सेट गंवाना पड़ा। इसके बाद दूसरे सेट में ईरा ने पुरजोर कोशिश कर 12-21 के स्कोर से सेट जीता।



इसके बाद, अंतिम सेट में दोनों ओर से टक्कर रही और स्कोर 15-15 रहा। अंत में सिंधु ने बढ़त हासिल कर ईरा को 21-15 के स्कोर से हरा दिया। सिंधु के साथ ईरा का यह दूसरा मुकाबला रहा। पहला मुकाबला वर्ष 2022 में हुआ था लेकिन तब ईरा काफी कमजोर रहीं थी। अब दूसरे मुकाबले में ईरा ने खेल कौशल में काफी सुधारा और पीवी सिंधु को कड़ी टक्कर देकर क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है।
विज्ञापन


बैडमिंटन पदाधिकारियों ने की सराहना



बीएआई की उपाध्यक्ष और एचबीए महासचिव अजय सिंघानिया ने कहा कि ईरा शर्मा प्रदेश की सबसे होनहार खिलाड़ी हैं। वह कई पदक जीत चुकी हैं। यह मुकाबला भी शानदार रहा है। विश्व में 148वें स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी का ओलंपियन को कड़ी टक्कर देना सराहनीय है। महासचिव लोकेश गुप्ता ने भी ईरा शर्मा के साहस और प्रदर्शन को सराहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें