समाजसेवी अनिल साहू को सम्मानित करते रामलीला कमेटी के पदाधिकारी।
चरखी दादरी। शहर के हीरा चौक स्थित रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने दादरी मॉडल जिला बनाओ संगठन के युवा विंग के अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. अनिल साहू को सम्मानित किया।
डॉ. अनिल साहू ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सभी के लिए आदर्श है। उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम इसलिए कहा जाता है क्योंकि उनका जीवन सत्य, त्याग, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और आदर्श आचरण की प्रेरणा देता है। रामलीला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति, संस्कारों और नैतिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। समाज सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्यों के लिए अनिल साहू को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सतीश, सुरेश कुमार राव, रवि सिंह फोगाट, कृष्ण मकड़ानिया, श्याम, मोहनलाल, अमन मित्तल, सुभाष, नरेंद्र लाल आदि मौजूद रहे।