फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बुजुर्ग खिलाड़ी रामकिशन ने जीते छह स्वर्ण

Sun, 02 Feb 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाढड़ा। गांव भांडवा निवासी बुजुर्ग अंतरराष्ट्रीय धावक रामकिशन शर्मा ने जयपुर के सवाई मानसिंह खेल स्टेडियम में आयोजित नेशनल गेम्स में छह स्वर्ण पदक जीते हैं। रामकिशन ने पदक अलग-अलग खेल स्पर्धाओं में भाग लेकर हासिल किए।
उन्होंने बताया कि सवाई मानसिंह खेल स्टेडियम परिसर में 29 से 31 जनवरी तक 11वें मल्टी नेशनल गेम्स आयोजित किए गए। इसमें उन्होंने हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 100 व 200 दौड़ समेत 400 मीटर रिले दौड़ में पहला स्थान प्राप्त करते हुए स्वर्ण पदक जीते। इसके अलावा, शॉटपुट स्पर्धा में भी उन्होंने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामकिशन शर्मा पिछले दस वर्षों से खेल क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 6 स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय स्तर के 149 स्वर्ण व 25 रजत और राज्य स्तर के मुकाबलों में 84 स्वर्ण, 5 कांस्य पदक समेत करीब 260 मेडल जीत चुके हैं। हाल ही में हासिल की गई उपलब्धि पर क्षेत्र के खेलप्रेमियों और मौजिज लोगों ने रामकिशन शर्मा को बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें