फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बुजुर्गाें की दौड़ में रामकिशन और महिला मटका दौड़ में संतोष बनीं विजेता

Sat, 07 Dec 2024 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
कादमा में आयोजित खेल स्पर्धाओं के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते एसपी अर्श वर्मा और प्र​शिक
विज्ञापन
कादमा। युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों से जोड़ने के लिए जिला पुलिस की ओर से शुक्रवार को खेल स्पर्धाएं और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गईं। कादमा स्थित एसवीएम स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रशिक्षु आईपीएस दिव्यांशी सिंगला ने किया। एसपी अर्श वर्मा ने भी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन

बुजुर्गाें की दौड़ में रामकिशन और महिलाओं की मटका दौड़ में संतोष विजेता रहीं। बच्चों की 100 मीटर दौड़ में नीरज, खुशी और 200 मीटर दौड़ में लोकेश, खुशी जीतीं। पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के निर्देशानुसार और एसपी अर्श वर्मा के मार्गदर्शन में स्पर्धाएं आयोजित की गईं। स्पर्धाओं का मकसद जिले को नशा मुक्त बनाना और युवाओं को नशे से दूर रखना है।
एसपी अर्श और प्रशिक्षु आईपीएस दिव्यांशी ने युवाओं से मुलाकात कर उन्हें जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गांव के युवाओं, बच्चों को नशे और अपराध से दूर रखना जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांव के बुजुर्ग बच्चों, युवाओं को समझाएं कि नशा और अपराध बर्बादी के रास्ते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपना ध्यान पढ़ाई, खेलकूद में लगाना चाहिए, जिससे देश का विकास हो और देश का भविष्य सुरक्षित रहे।
उन्होंने कहा कि अभिभावकों को अपने बच्चों को प्रेरित करना चाहिए कि वे पढ़कर बड़े अधिकारी, व्यवसायी बनें और अपने गांव, क्षेत्र और देश का नाम रोशन करें।आयोजन में बाढड़ा के थाना प्रभारी दिलबाग सिंह, मुन्नालाल शर्मा, महेश शर्मा, निशा रानी, अशोक थालोर, मास्टर नत्थू राम और कमल सिंह नंबरदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें