गांव डोहका मौजी में प्लाॅट नहीं मिलने पर रोष जताते हुए ग्रामीण। संवाद
बाढड़ा। गांव डोहका मौजी में शुक्रवार को प्लाॅटों का कब्जा देने पहुंची राजस्व व बीडीपीओ कार्यालय की टीम को बैरंग लौटना पड़ा। वहीं, बीपीएल के पात्र परिवारों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।
गांव डोहका मौजी में 56 पात्र परिवारों को 16 साल पहले सौ-सौ वर्गगज के प्लांट आवंटित हुए थे। इनको अब तक कब्जा नहीं मिला है। शुक्रवार को राजस्व विभाग के गिरदावर राकेश, पटवारी देवेंद्र सिंह, मनोज कुमार, मंजीत सिंह ने प्लाटधारकों को मौके पर बुलाया और कब्जा दिलवाने के लिए कहा। बाद में उच्चाधिकारियों के न पहुंचने पर टीम बैरंग लौट गई। इससे ग्रामीणों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली की निंदा की।
प्लाॅटधारक संतोष, केला, दर्शना, रिंकू, संतरा, छन्नो, सोनम, पुजा, निर्मला, बाला ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 16 पहले उनको प्लाॅट आवंटित हुए थे। आज तक कब्जा नहीं मिला है। उनके पास मकान बनाने के लिए जगह नहीं है। संवाद