फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने सुनीं 50 गांवों के पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की समस्याएं

विज्ञापन
ग्रामीणों की समस्याएं सुनतीं विधायक नैना चौटाला - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
स्थानीय विधायक नैना चौटाला ने केनाल विश्रामगृह में खुले दरबार का आयोजन कर पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा अधिकारियों को मौके पर ही निपटारा करने का आदेश दिए। विधायक ने कहा कि अनसुना करने वाले किसी अधिकारी का कोई बहाना नहीं चलेगा।
विज्ञापन

अधिकारी मूलभूत सुविधाओं में विस्तार के लिए उनके समक्ष डिमांड रखें, पैसे की कोई कमी नहीं है। दरबार में गांव कांहड़ा के ग्रामीणों द्वारा चकबंदी में रिहायशी प्लाट आवंटन करने, कस्बे में तहसीलदार के पद पर स्थायी नियुक्ति करवाने की मांग रखी गई जिस पर विधायक ने तहसीलदार के पद पर अगले सप्ताह तक स्थायी अधिकारी की नियुक्ति करवाने का भरोसा दिलाया। विधायक चौटाला ने सभी विभागों के अधिकारियों को गांवों में दौरे कर ग्रामीणों की समस्याएं निपटाने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारी निर्धारित समय पर कार्यालय में मौजूद रहते हुए जनसमस्याओं का समाधान करें। चौटाला ने पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा कोरोना महामारी के दौरान जनहित के लिए उठाए गए कदमों के लिए उनको बधाई दी।
एसडीएम प्रीतपाल सिंह ने कहा कि सभी विभागों में आने वाली समस्याओं का तत्परता से निपटारा करवाया जा रहा है। इस दौरान पूर्व चेयरमैन एवं श्योराण खाप नेता छेलूराम भोपाली, रणधीर पीटीआई समेत किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने मुआवजा राशि जारी करवाने पर विधायक का आभार जताया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जजपा जिलाध्यक्ष नरेश, एसडीएम प्रीतपाल सिंह, हलकाध्यक्ष डॉ. विजय सांगवान, संजीव, मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह, शीला, राजेंद्र लितानी, युवा हलकाध्यक्ष रामफल, शशीप्रभा, रामफल, राकेश फौगाट, विकास, अरविंद, मंदीप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें