फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरब्रिज और दादरी-रोहतक मार्ग के प्रोजेक्ट की फाइल पहुंची दिल्ली

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के रोहतक रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण और नारनौल-चंडीगढ़ को जोड़ने वाले चरखी दादरी-रोहतक प्रमुख सड़क मार्ग का प्रोजेक्ट अब पीडब्ल्यूडी विभाग ने एनसीआर दिल्ली को भेजा है। इस कंबाइड प्रोजेक्ट पर 99 करोड़ का बजट खर्च होना है। अकेले रोहतक रोड फोरलेन निर्माण का बजट 70 करोड़ है। इस सड़क मार्ग से रोजाना करीब आठ से 10 हजार छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। फाटक पर वाहनों की टीवीयू 3.41 लाख है।
विज्ञापन

जिले में सड़कों की चौड़ाई बढ़ाने की इस समय सख्त जरूरत बनी हुई है। हर साल बढ़ते वाहनों की संख्या को देखते हुए सड़कें अब सिकुड़ने लगी हैं, जिससे सड़क हादसों में भी इजाफा हो रहा है। चरखी दादरी-भिवानी प्रमुख सड़क एनएच रूप में बन चुका है, इसी प्रकार जिले के सभी मेन सड़क मार्गों की चौड़ाई बढ़ाए जाने की जरूरत बनी हुई है। चरखी दादरी-दिल्ली एनएच मार्ग को पिछले साल तैयार किया जा चुका है। इसी प्रकार शहर से झाड़ली थर्मल पावर प्लांट तक भी सड़क को चौड़ा किए जाने की सख्त जरूरत बनी हुई है। इस प्लांट मेेें शहर व आसपास के गांवों से रोजाना भारी संख्या में वाहनों का आवागमन बना रहता है। वैसे सरकार की भी प्लान है कि सभी 18 फीट चौड़ी सड़कों को 24 फीट चौड़ा बनाया जाए।
अब विभाग दादरी-रोहतक प्रमुख सड़क मार्ग को फोरलेन बनाए जाने की प्लानिंग पर काम कर रहा है। गत दिसंबर 2019 को सांसद धर्मबीर सिंह ने पीडब्ल्यूडी विभाग अधिकारियों से इस फोरलेन का एस्टीमेट बनाने को कहा था। इससे पहले जून 2018 में भी विभाग ने इस मार्ग के सांवड़ तक 25 करोड़ की लागत से फोरलेन बनाने का प्रपोजल सरकार को भेजा था, लेकिन इसे मंजूरी नहीं मिल सकी थी। यह तर्क देते हुए इस प्रोजेक्ट को खारिज कर दिया गया था कि जिले से ग्रीन कॉरिडोर गुजर रहा है ऐसे में इस फोरलेन मार्ग की जरूरत नहीं है। इस समय दादरी-रोहतक मेन सड़क मार्ग होने की वजह से विभाग इसके मजबूतीकरण को भी जरूरी मान रहा है। कई भागों में इस सड़क का लेवल नीचा होने की वजह से बरसाती पानी सड़क तक पहुंच जाता है, जिससे सड़क जल्द ही टूटने लगती है।
विज्ञापन

2018 से प्रस्तावित है फाटक पर ओवरब्रिज
शहर की रोहतक रेलवे फाटक पर 2018 से ओवरब्रिज निर्माण प्रस्तावित है। विभाग ने इस प्रोजेक्ट की फाइल 2018 में राज्य सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजी थी। अब यह फाइल दिल्ली एनसीआर को भेजी गई ताकि इसे अंतिम रूप मिले सके।
विभाग ने प्रोजेक्ट की फाइल को एनसीआर दिल्ली को भेजी है ताकि इसके बजट की मंजूरी मिल सके। रोहतक रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज और दादरी-रोहतक रोड दोनों का बजट 99 करोड़ का है। विभाग बजट की स्वीकृति के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन

- सुरेंद्र सिंह दलाल, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें