नौकरी से हटाए गए पीटीआई का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। 18 जुलाई को जींद में होने वाली खाप पंचायत के लिए दादरी से इन पीटीआई का एक दल साइकिल पर रवाना हुआ यूनियन प्रधान सज्जन कुमार की अध्यक्षता में 33वें दिन भी सुचारू रूप से धरना जारी रहा। सत्यवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, कांता व रेखा अनशन पर बैठी।
रामरत्न घसौला ने जींद रैली के लिए जत्थे को रवाना किया। दल का नेतृत्व देवेंद्र कुमार व करण सिंह ने किया। इस दौरान पीटीआई साइकिल पर सवार होकर जींद के लिए रवाना हुए। धरने पर मुख्य वक्ता के रूप में कमल सिंह मांढ़ी ने कहा कि सरकार इन पीटीआई की नौकरी को बहाल करना चाहिए। अगर 1983 पीटीआई की पुन: बहाली नहीं की तो सरकार के लिए कुर्सी बचाना मुश्किल हो जाएगा। सरकार नौकरी को पुन: बहाल करने का कार्य करें। धरना स्थल पर रामरतन घसौला, सुमित कुमार, प्रवीण, विशाल, रतन सिंह, रणधीर सिंह कुंगड़, राजकुमार घिकाड़ा, शमशेर सिंह फौगाट, मीर सिंह, जोगीराम, श्योकंद, सोमबीर, नरेंद्र सिंह, सुरेंद्र, धर्मवीर सिंह फौगाट, जयवीर सिंह आदि मौजूद थे।