फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ समाज की संरचना करने का सशक्त माध्यम है राहगीरी : ओपी सिंह

विज्ञापन
राहगीरी कार्यक्रम को लेकर आयोजित वीसी में मौजूद एसडीएम व अन्य अधिकारीगण। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी ओपी सिंह ने कहा कि राहगीरी कार्यक्रम स्वस्थ समाज की संरचना करने का सशक्त माध्यम है। आमजन के साथ सामंजस्य स्थापित करने में राहगीरी कार्यक्रम बड़े ही कारगर साबित हो रहे हैं। पुलिस, शिक्षा, खेल एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को चाहिए कि वे राहगीरी कार्यक्रमों में अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें। ताकि आमजन की जीवन के प्रति सकारात्मक सोच बने और सभ्य समाज कर निर्माण हो सके।
विज्ञापन

ओपी सिंह वीरवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से राहगीरी को लेकर प्रदेशभर के पुलिस, खेल, शिक्षा एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में आमतौर पर हर इंसान तनावपूर्ण माहौल में जिंदगी व्यतीत कर रहा है। मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति सही ढंग से सोच भी नहीं सकता। परिणाम स्वरूप हम दैनिक जीवन के कार्य करने के दौरान भी सही निर्णय ले पाते हैं। इसका प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से असर हमारे जीवन के साथ-साथ समाज पर जाता है। उन्होंने कहा कि राहगीरी प्रतिभा दिखाने का एक मंच भी है। जहां पर युवा पीढ़ी अपनी छिपी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक इंसान में कुछ न कुछ विशेष होता है, लेकिन उसको अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का मौका नहीं मिलता है। उन्होंने कहा कि राहगीरी ऐसे प्रतिभावान लोगों को मंच प्रदान कर रहा है।
उन्होंने कहा कि युवावस्था ऐसी अवस्था होती है, जिसमें युवा वर्ग अपनी राह से भटकाव पर आता है। इस अवस्था में युवा नशे की लत में पड़कर अपना जीवन बर्बाद कर लेता है, जिसका असर सीधे रूप से उसे परिवार पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि राहगीरी के दौरान खेल प्रशिक्षक अधिक से अधिक युवाओं को राहगीरी कार्यक्रम में लाएं और खेल गतिविधियों का आयोजन करवाएं ताकि उनके साथ-साथ अन्य युवाओं को अपने जीवन को सुधारने की प्रेरणा मिले।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम संदीप अग्रवाल ने बताया कि आठ सितंबर को रोज गार्डन के सामने राहगीरी का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पुलिस, खेल, शिक्षा, चिकित्सा, महिला एवं बाल विकास विभाग, व अन्य विभागों की भागीदारी रहेगी। राहगीरी को लेकर विभागों के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए जा चुके हैं। इस मौके पर एसडीएम अग्रवाल के अलावा उप पुलिस अधीक्षक जोगेंद्र सिंह, सुरक्षा प्रभारी इंस्पेक्टर हितेंद्र दांगी, पुलिस प्रवक्ता संदीप पिलानिया सहित खेल विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें