फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाणी फाटक आरओबी के नीचे की जगह को कॉमर्शियल इस्तेमाल के लिए किराये पर देगा पीडब्ल्यूडी

विज्ञापन
विज्ञापन
ढाणी फाटक आरओबी के नीचे खाली जगह को पीडब्ल्यूडी अब कॉमर्शियल इस्तेमाल में लेगा। करीब 28 हजार स्क्वेयर फुट जगह पर मार्केट बनाने की योजना है और इसके लिए दो एजेंसियों ने विभाग के पास आवेदन भी किया है। इनका आवेदन अधिकारियों ने मंजूरी के लिए उच्चाधिकारियों के पास भेज दिया है।
विज्ञापन

ढाणी फाटक आरओबी का निर्माण करीब 13 साल पहले हुआ था। ओवरब्रिज का उद्घाटन सोनिया गांधी ने किया था। निर्माण के बाद से ही करीब 850 मीटर लंबे आरओबी के नीचे खाली जगह का सदुपयोग में नहीं लाया जा सका है। पिछले लंबे से इस जगह पर लोगों ने झुग्गी डालकर कब्जा किया हुआ है। वहीं, ऑटो चालकों ने भी इसे स्टैंड बनाया हुआ है। इस जमीन को सदुपयोग में लेने और कब्जे हटवाने के लिए पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने इस जगह को किराये पर देने की योजना की है।
एक्सईएन सोमबीर दहिया ने बताया कि जमीन को कॉमर्शियल इस्तेमाल में लेने के लिए उनके पास दो आवेदन आए थे, जिन्हें हेड ऑफिस भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि 28 हजार स्क्वेयर फुट जगह पर कई दुकानों का निर्माण करवाया जा सकता है। इससे विभाग की आमदनी भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें