फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बस स्टैंड में बने सार्वजनिक शौचालय बदहाल

Mon, 24 Mar 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बस स्टैंड परिसर में बने शौचालय में पड़ी गंदगी और टूटी यूरिनल सीट। 
विज्ञापन
बाढड़ा। कस्बा स्थित बस स्टैंड में बना सार्वजनिक शौचालय बदहाल है। इसमें पानी व सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। सीटें व दरवाजे भी टूटे हुए हैं। इससे दुकानदार व यात्री शौचालय का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


दुकानदार अनिल, सुरेश, अशोक, नवीन, मनजीत, सुरेश ने बताया कि शौचालय का दरवाजा टूटा हुआ है। प्रयोग के करने के बाद पानी की व्यवस्था भी नहीं की गई है। शौचालय जर्जर हो चुका है। सीटें भी बदहाल रहती हैं। रात को अंधेरे में दुकानदार इनका प्रयोग करते हैं, लेकिन, पानी के अभाव में शौचालय गंदे रहते हैं।
बस स्टैंड से प्रतिदिन करीब 15 हजार यात्रियों का आवागमन होता है। सभी इनका उपयोग जैसे-तैसे करते हैं। पास में अन्य कोई शौचालय भी नहीं है। व्यापार मंडल की ओर से दुकानदारों व यात्रियों के लिए इसका निर्माण कराया गया था।
विज्ञापन


रोडवेज की ओर से बस स्टैंड में दो शौचालय बनाए गए हैं। इनकी दशा अच्छी है, लेकिन, वहां पर दुकानदार उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। एक शौचालय बस स्टैंड के दरवाजे पर है। इसका निर्माण व्यापार मंडल की ओर से करवाया गया था। अब रख-रखाव के अभाव में शौचालय का दरवाजा व सीटें टूट गई हैं। पानी की व्यवस्था भी नहीं है। आसपास के दुकानदारों को मुख्य रूप से इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
रोडवेज के शौचालयों में भीड़ होने पर यात्री इसी शौचालय का अधिक उपयोग करते हैं। दुकानदारों की ओर से इस बारे में कई बार मांग उठाई जा चुकी है, लेकिन, अब तक इसका समाधान नहीं हुआ है।

दुकानदारों ने बयां की परेशानी
दुकानदारों के लिए यही एक शौचालय बचा है। इसके अलावा, मार्केट में कहीं पर शौचालय नहीं है। लघुशंका के समय सभी दुकानदार इसी का उपयोग करते हैं।
-संदीप कुमार, दुकानदार

यात्री इसका उपयोग करते हैं। दुकानदार बस स्टैंड शौचालय का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। व्यापार मंडल की ओर से जल्द इस शौचालय को दुरुस्त कराना चाहिए।
-कृष्ण कोच, दुकानदार


बस स्टैंड में मंडल की ओर से बनाए गए सार्वजनिक शौचालय का जल्द जीर्णोद्धार करवाया जाएगा। इसमें सभी सुविधाएं दुरुस्त की जाएंगी। इसके बाद दुकानदारों व यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। फिलहाल, कार्यकारिणी अपने कार्यों के लिए रूपरेखा तैयार कर रही है।
विज्ञापन

-सुंदरपाल, अध्यक्ष, व्यापार मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें