चरखी दादरी। बाढड़ा बीडीपीओ के तबादला के मामले में विधायक उमेद पातुवास ने किसान नेता जगबीर घसौला से फोन पर बात की। किसान नेता जगबीर घसौला ने प्रेस बयान में कहा कि विधायक ने उनको तबादला करवाने का आश्वासन दिया है।
किसान नेता ने कहा कि बाढ़ड़ा विधायक ने बीडीपीओ, दादरी तहसीलदार और दादरी के पटवारी का एक सप्ताह में तबादला करवाने का आश्वासन दिया है। विधायक के आश्वासन पर संतोष जताते हुए किसान नेता जगबीर घसौला ने कहा कि एक सप्ताह तक इस मामले में विरोध प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। संवाद