फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: फिलिस्तीन के समर्थन में एआईयूटीयूसी ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
रोज गार्डन में विरोध-प्रदर्शन करते एआईयूटीयूसी के कार्यकर्ता। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
फोटो 10
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
चरखी दादरी। ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर की ओर से सोमवार को रोजगार्डन में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन के माध्यम से इजरायल द्वारा फिलिस्तीन पर किए जा रहे अत्याचारों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया। फिलिस्तीन के नागरिकों के साथ वैश्विक एकजुटता के सप्ताह के अंतर्गत वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियंस के आह्वान पर यह विरोध प्रदर्शन किया गया।
एआईयूटीयूसी के जिला भिवानी के प्रधान धर्मवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि रिपोर्टों के मुताबिक वहां 65 हजार लोग मारे जा चुके हैं, जिनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। इजरायल वहां भूख को लड़ाई का हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है। लोगों को अमानवीय यातनाएं दी जा रही हैं। फिलिस्तीनियों को उनकी मातृभूमि से खदेड़ा जा रहा है। ये ऐसे कार्य हैं, जिनसे वैश्विक जनमत नफरत करता है और ये इंसानियत को शर्मसार करने वाले कृत्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआईयूटीयूसी के सदस्य मनीराम, सतीश, अशोक आदि ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रदर्शन में अशोक, सत्यवान, रामोतार, महावीर, प्रवीण, धर्मराज, लक्ष्मी आदि कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें