फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रॉयल्टी राशि की मांग के लिए ग्रामीणों का धरना जारी

Sat, 07 Sep 2024 06:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को धरनास्थल पर समर्थन देने पहुंचे भाकियू युवा अध्यक्ष रवि आजाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। गांव पिचौपा कलां खनन क्षेत्र में शुक्रवार को छठे दिन भी धरना जारी रहा। बकाया राॅयल्टी देने की मांग को लेकर चल रहे धरने में भाकियू के युवा अध्यक्ष रवि आजाद ने कहा कि जल्द ही पंचायत आयोजित कर आंदोलन को बड़ा रूप दिया जाएगा।
भाकियू जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह भांडवा ने कहा कि पंचायत को रॉयल्टी मिलनी चाहिए। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। भाकियू के युवा अध्यक्ष रवि आजाद ने कहा कि जब तक माइनिंग कंपनी पंचायत के खाते में रॉयल्टी जमा नहीं करवाती है तब तक माइनिंग का काम बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने में सामाजिक कार्यकर्ता डाॅ. राजेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच बलवंत सिंह, ठेकेदार सत्यवीर, जयवीर, राजेश, रामौतार, सूरजभान, भीम सिंह,रामधन नंबरदार, अशोक कुमार, राजेंद्र सिंह, भीम सिंह, संजय कुमार, जसवंत,वेदप्रकाश, सुरेंद्र, सुनील, धर्मवीर आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
फोटो -42
पिचौपा कलां खनन जोन में धरना देते गांव पिचौपा कलां के ग्रामीण। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें