फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं भाजपा शीर्ष नेतृत्व के निर्णय के साथ : बबीता फौगाट

Sat, 07 Sep 2024 06:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव पेज:सोशल मीडिया कॉलम::
विज्ञापन



टिकट कटने के बाद भाजपा नेता ने ट्वीट करने के साथ सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। दादरी हलके से भाजपा ने पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के बेटे सुनील सांगवान को प्रत्याटी बनाया है जबकि बबीता फौगाट भी इस सीट से दावेदार थीं। टिकट की घोषणा होने के बाद उन्होंने शुक्रवार को एक ट्वीट किया और सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर की। इसमें उन्होंने भाजपा के साथ सदैव खड़ी रहने की बात लिखी।
उन्होंने लिखा कि व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश, यही है मेरी पार्टी का सभी को संदेश...। मैं अपने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्णय के साथ खड़ी हूं। पार्टी की एक समर्पित कार्यकर्ता होने के लिहाज से संगठन द्वारा दी गई हर जिम्मेदारियों का आगे भी निर्वहन करूंगी.....। पार्टी के कई नेता टिकट नहीं मिलने से दूसरे संगठनों का रुख कर रहे हैं। कई नेताओं के समर्थक पार्टी का पुतला जलाकर रोष जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भले ही टिकट न मिले, पर मैं संगठन के साथ हूं। उनकी इस पोस्ट को 1800 फॉलोअर्स ने पसंद किया जबकि 407 लोगों ने प्रतिक्रिया की। फॉलोअर्स ने उनके इस निर्णय को सराहा और सकारात्मक निर्णय लेने के लिए शाबाशी दी।

फोटो - 24
बबीता फौगाट की ओर से किए गए ट्वीट का स्क्रीनशॉट। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें