पिचौपा कलां माइनिंग जोन में वीरवार को 26वें दिन भी जारी रहा धरना, नारेबाजी कर जताया रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। गांव पिचौपा कलां में रॉयल्टी की मांग के लिए लोगों का 26वें दिन भी धरना जारी रहा। वीरवार को धरने की अध्यक्षता डाॅ. राजेंद्र सिंह ने की। राजेंद्र ने कहा कि प्रशासन की ओर से मांग पर जल्द कार्रवाई नहीं करने पर आंदोलन तेज करेंगे।
उन्होंने कहा कि खनन कंपनी नियमों का उल्लंघन कर ग्राम पंचायत को नुकसान पहुंचा रही है। ग्रामीण कंपनी से बार-बार अपील कर रहे हैं। उनकी मांग को दरकिनार किया जा रहा है। यह न्यायसंगत नहीं है। जब तक रॉयल्टी नहीं मिलेेगी तब तक बेमियादी धरना जारी रहेगा।
धरने में सतपाल, सुरेंद्र, मंजीत सांगवान, बिजेंद्र, रवि प्रकाश, नवीन, अशोक, संदीप, कुलदीप, सोनू, कृष्ण, विजय, प्रकाश, दलबीर, कमल, राजकुमार, ओमबीर, सूरजमल, भीम सिंह आदि मौजूद रहे।
फोटो -35
गांव पिचौपा कलां में राॅयल्टी की मांग को लेकर धरना देते ग्रामीण। स्रोत: स्वयं