फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी में देह व्यापार का भंड़ाफोड़: बोगस ग्राहक बनाकर पुलिस ने स्पा सेंटर पर की रेड, 4 युवतियां काउंटर पर मिली

Tue, 19 Mar 2024 11:17 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

डीएसपी ने बताया कि बोगस ग्राहक बनकर पहुंचे पुलिसकर्मी ने मैनेजर से हुई बातचीत के बाद सूचना दे दी। इसके बाद अलर्ट संयुक्त पुलिस टीम स्पा सेंटर पहुंची। वहां एक कमरे में साधारण कपड़ों में भेजे गए पुलिसकर्मी समेत एक युवती मौजूद मिली। इसके अलावा चार युवतियां काउंटर के पास बैठी मिली।
विज्ञापन
स्पा सेंटर पर रेड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी के बस स्टैंड चौकी से महज 200 कदम दूर स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार रैकेट का भंड़ाफोड़ हुआ है। डीएसपी हेडक्वार्टर विनोद शंकर की अगुवाई में स्पा सेंटर पहुंची पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर पांच युवतियां मिली। वहीं, इससे पहले डीएसपी ने एक पुलिसकर्मी को साधारण कपड़ों में बोगस ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर पर भेजा। शहर थाना पुलिस ने इस संबंध में भिवानी के सेवा नगर निवासी बिंटू और सांवड़ निवासी रामबीर के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


डीएसपी विनोद कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि बस स्टैंड के पास स्थित एक कॉम्प्लेक्स में जन्नत स्पा सेंटर है। स्पा सेंटर की आड़ में वहां देह व्यापार का अनैतिक काम किया जा रहा है। इसके बाद डीएसपी ने टीम के साथ मिलकर योजना बनाई। उन्होंने बताया कि उनका एक कर्मचारी ग्राहक बनकर स्पा सेंटर पर पहुंचा। वहीं, डीएसपी समेत शहर थाना प्रभारी रमेश कुमार, महिला थाना से पीएसआई सोनिया समेत अन्य महिला पुलिस कर्मचारियों की संयुक्त टीम दबिश के लिए अलर्ट रही।

डीएसपी ने बताया कि बोगस ग्राहक बनकर पहुंचे पुलिसकर्मी ने मैनेजर से हुई बातचीत के बाद सूचना दे दी। इसके बाद अलर्ट संयुक्त पुलिस टीम स्पा सेंटर पहुंची। वहां एक कमरे में साधारण कपड़ों में भेजे गए पुलिसकर्मी समेत एक युवती मौजूद मिली। इसके अलावा चार युवतियां काउंटर के पास बैठी मिली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी मैनेजर को काबू कर लिया और पूछताछ की। सोमवार देर शाम तक पुलिस की जांच चली और कार्रवाई पूरी करने के बाद इस संबंध में बिंटू और रामबीर के खिलाफ धारा 3(2)ए,बी/4/5 अनैतिक तस्करी (रोकथाम अधिनियम) 104 सन् 1956 और 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें