फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सैनिक रेस्ट हाउस के लिए मिली जमीन

Mon, 03 Nov 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
पंचायत घर में आयोजित बैठक में मौजूद पदाधिकारी। विज्ञप्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झोझूकलां। कस्बा झोझूकलां स्थित पंचायत घर में रविवार को बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता खाप सांगवान कन्नी 13 के प्रधान सूरजभान सांगवान ने की।
सरपंच अशोक बंटी की उपस्थिति में आयोजित बैठक में अनेक विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान गांव में सैनिक रेस्ट हाउस के निर्माण के लिए दो एकड़ जमीन देने का प्रस्ताव पास किया गया।
बैठक में शिरकत कर रहे कर्नल रणधीर सिंह ने सेवानिवृत्त सैनिकों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लगभग प्रत्येक गांव से पूर्व सैनिकों की ओर से अपनी सेवाएं सेना व देश को दी गई हैं। इसलिए उनकी सुविधा के लिए यहां सैनिक रेस्ट हाउस का निर्माण करवाने के प्रयासों के बारे में बताया। उन्होंने बैठक में मौजूद ग्रामीणों के समक्ष गांव में सैनिक रेस्ट हाउस के निर्माण के लिए ग्राम पंचायत से दो एकड़ जमीन की मांग रखी। सेवानिवृत्त सैनिकों ने इसे सराहनीय पहल बताया।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद ग्राम पंचायत के सदस्यों की ओर से इस मांग पर गहनता से चर्चा की गई। इसके बाद सभी ने पूर्ण बहुमत से प्रस्ताव पास किया। ग्राम पंचायत ने दो एकड़ जमीन जो बाबा गुफाधारी मंदिर के पास जावा, रामलवास रोड पर है, वहां सैनिक रेस्ट हाउस के लिए प्रस्ताव पास किया। इसमें सभी ग्रामवासियों का समर्थन मिला।
विज्ञापन

इस अवसर पर सूबेदार कपूर सिंह, कप्तान ईश्वर सिंह, कप्तान ओमप्रकाश, कप्तान सतीश, सूबेदार विक्रमादित्य, सूबेदार वेदपाल, कप्तान बलबीर, सूबेदार प्रेम, हवलदार राम सिंह, हवलदार संतलाल, सूबेदार सुमेर, हवलदार राजेश सेना मेडल आदि पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें