चरखी दादरी। इनेलो सोमवार को नगर में प्रदर्शन करेगी। जिला अध्यक्ष सूबे सिंह अटेला व जिला प्रभारी पूर्व विधायक रणबीर मंदौला की अगुवाई में होने वाले विरोध प्रदर्शन में काफी संख्या में लोग शामिल होंगे। ये बातें प्रेस को जारी बयान में पूर्व चेयरमैन जगबीर सिंह डोहकी ने कहीं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला के निर्देशानुसार सोमवार को नगर में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। डोहकी ने कहा कि सरकार खराब फसलों का मुआवजा नहीं दे रही है। कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं है। फसलों की एमएसपी पर खरीद नहीं की जा रही है। फसल बिजाई के समय किसान को खाद व बीज नहीं मिल रहा है। युवाओं के लिए रोजगार नहीं है। संवाद