चरखी दादरी। दादरी पब्लिक स्कूल में महाराजा अग्रसेन एजुकेशन सोसायटी के संस्थापक सुंदरलाल गुप्ता की स्मृति में होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय चेयरपर्सन कृष्णा देवी गुप्ता ने की जबकि बतौर मुख्य अतिथि रविंद्र सिलगर ने शिरकत की।
आयोजन में बतौर विशिष्ट अतिथि वैश्य एजुकेशन सोसायटी प्रधान रविंद्र गुप्ता, महाराजा अग्रसेन एजुकेशन सोसायटी उपप्रधान सुनील कुमार गर्ग ने शिरकत की। शुभारंभ विद्यालय निदेशक मुन्ना लाल गुप्ता, प्राचार्य नमन गुप्ता व पूनम चंद गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया।
समारोह में सामाजिक, सांस्कृतिक व अन्य गतिविधियों में अव्वल रहने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में तन्नू, सोनाक्षी, दिव्या सैनी, पायल, खुशबू, समीक्षा, सावन, आरती, नमन शर्मा, माही, टिव्कंल, निधि, कविता आदि शामिल रहे। इस अवसर पर लोकेश गुप्ता, सुनीता जांगड़ा और निधि गुप्ता मौजूद रहीं।
राज्यस्तरीय एथलेटिक्स स्पर्धा के लिए ट्रायल 28 कोी
चरखी दादरी। खेल विभाग की ओर से महिला और पुरुष के सीनियर वर्ग में राज्यस्तरीय एथलेटिक्स स्पर्धा आयोजित की जाएगी। इसके लिए दादरी जिले की टीम का चयन ट्रायल के आधार पर होगा। जिला खेल अधिकारी संधुबाला ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ट्रायल 28 अक्तूबर को सुबह आठ बले रानीला के राजकीय स्कूल मैदान में लिया जाएगा। इसमें सीनियर आयुवर्ग में 100 ,200, 400, 800, 1500, 3000, 5000 और 10000 मीटर दौड़ के अलावा 20 किलोमीटर पैदल चाल, 110 व 400 मीटर हर्डल दौड़, लॉंग जंप, हाई जंप, ट्रिपल जंप, डेकाथलॉन, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, हेमर थ्रो, 4 गुना 100 मीटर व 4 गुना 400 मीटर रिले दौड़ का ट्रायल लिया जाएगा। इनके अलावा 4 गुना 100 मीटर और 4 गुना 400 मीटर रिले मिक्स इवेंट का ट्रॉयल भी लिया जाएगा। ट्रायल में भाग लेने वाले प्रार्थी खिलाड़ी जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट आकार के फोटो लेकर आएं। अगर कोई खिलाड़ी अपने दस्तावेज साथ लेकर नहीं आया तो उसे ट्रायल में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।