फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पांच साल पुराने सड़क हादसे के मामले में उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार, जेल भेजा

Tue, 13 Oct 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। सीआईए स्टाफ दादरी ने अदालत की कार्यवाही से लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्ष 2021 में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के मामले में नामजद था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार के अनुसार आरोपी साहिल निवासी पुराना झज्जर मार्ग, सैनीपुरा, वार्ड नंबर-9, दादरी के खिलाफ वर्ष 2021 में थाना शहर दादरी में भारतीय दंड संहिता की धारा 279 और 304 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था। मुकदमे की सुनवाई के दौरान आरोपी लगातार अदालत में पेश होने की तारीखों पर गैरहाजिर रहने लगा। समन और वारंट के बावजूद पेश नहीं होने पर सीजेएम निधि सोलंकी की अदालत ने 21 मई 2026 को उसे उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया था।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार को सीआईए स्टाफ में तैनात हेड कांस्टेबल मनफूल और उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें