फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: हीरा चौक क्षेत्र में चरमराई बिजली व्यवस्था, गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन

Sun, 30 Aug 2026 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
पुराना शहर स्थित हीरा चौक में नारेबाजी कर विरोध जताते स्थानीय निवासी। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के हीरा चौक क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमराई हुई है। भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली कटौती से परेशान लोगों के सब्र का बांध शनिवार को टूट गया। दुकानदारों और स्थानीय निवासियों ने हीरा चौक पर एकत्रित होकर बिजली निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

हीरा चौक में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं है। पिछले दो दिनों में स्थिति काफी खराब हो गई है। थोड़ी-थोड़ी देर बाद बिजली बंद हो जाती है और आपूर्ति बहाल होने के बाद भी वोल्टेज में काफी उतार-चढ़ाव रहता है।
कभी अधिक वोल्टेज आने से बिजली के उपकरण खराब होने का डर रहता है तो कभी कम वोल्टेज के कारण पंखे, कूलर और अन्य उपकरण ठीक से नहीं चल पाते। इससे दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है, वहीं घरों में भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने बिजली निगम के अधिकारियों से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने की मांग की। उन्होंने निगम को 24 घंटे के भीतर समस्या का स्थायी समाधान करने का अल्टीमेटम दिया। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि तय समय में बिजली व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो वे सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे लंबे समय से समस्या झेल रहे हैं और अब केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा। लोगों ने क्षेत्र में बिजली आपूर्ति से जुड़ी तकनीकी खामियों की जांच करवाने, वोल्टेज की समस्या दूर करने और बार-बार होने वाले बिजली कटों पर रोक लगाने की मांग की।
बिजली कट से काम हो रहा प्रभावित
बिजली से चलने वाले उपकरणों पर निर्भर कारोबार में बार-बार बिजली जाने से काम रुक जाता है और ग्राहकों को भी परेशानी होती है। लोगों का कहना है कि समस्या केवल बिजली कटौती तक सीमित नहीं है बल्कि वोल्टेज में उतार-चढ़ाव भी बड़ी समस्या बन चुका है। आपूर्ति आने के दौरान वोल्टेज अधिक या कम होने से इलेक्ट्रॉनिक और विद्युत उपकरणों को नुकसान पहुंचने का खतरा बना रहता है। लोगों ने बिजली निगम से क्षेत्र की लाइन और अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं की जांच करवाने की मांग की है।

जमकर की नारेबाजी
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने बिजली निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे में समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान दीपक नागवान, धर्मवीर सैनी, इनेलो वरिष्ठ नेता राहुल मराठा, ओम सैन, मंगत राम, अनुज भारद्वाज, विपिन शर्मा, टीनू जैन, मनोज जैन, अमित बंसल सहित काफी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें