फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: परिचित बनकर साइबर ठगों ने शिक्षक दंपती से की 4.90 लाख की धोखाधड़ी

Thu, 14 May 2026 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। साइबर ठगों ने दादरी की एमसी कॉलोनी निवासी शिक्षक दंपती के साथ परिचित बनकर 4.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

एमसी कॉलोनी निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जेबीटी है और उसकी पत्नी हिंदी अध्यापिका के पद पर कार्यरत है। गत नौ मई को उसकी पत्नी के व्हाट्सएप पर एक विदेशी नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को रीना का पारिवारिक भाई छोटू बताया जो अमेरिका में रहता है। ठग ने झांसा दिया कि उन्होंने जो रुपये मांगे थे उसके लिए बैंक डिटेल दे दो। जिस पर उसने अपने बैंक खाते के चेक की फोटो भेज दी जिसके बाद उक्त व्यक्ति ने उसके फोन पर एक स्लीप भेजी जिसमें 14 लाख रुपये भेजने की जानकारी दर्ज थी। फिर उसके पास एक अन्य नंबर से कॉल आई और खुद को यस बैंक मुंबई ब्रांच से बताया। उसने कहा कि उनके खाते में 14 लाख रुपये आए हैं जो अगले 24 घंटे में खाते में पहुंच जाएंगे।
सुनील कुमार के अनुसार दो घंटे बाद उसके व्हाट्सएप पर कॉल आई और खुद को छोटू बताते हुए कहा कि उसके क्लाइंट के पिता का ऑपरेशन होना है तो वे दो लाख रुपये उनके खाते में भेज दें। साथ ही कहा कि उसने जो 14 लाख रुपये भेजे हैं उनमें से यह राशि काट लेना।
विज्ञापन

झांसे में आकर उन्होंने नौ मई से 12 मई के बीच अलग-अलग ट्रांजेक्शन से कुल 4.90 लाख रुपये ठग द्वारा भेजे गए क्यूआर कोड पर ट्रांसफर कर दिए। जब ठग ने और पैसों की मांग की तब उन्हें धोखाधड़ी का अहसास हुआ। दादरी साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें