फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: चरखी दादरी में प्रदूषण <bha>@</bha>249 एक्यूआई, हवा की गुणवत्ता खराब

Wed, 16 Oct 2024 03:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। दिवाली पर्व के पास आते ही जिले में प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ने लगा है। मंगलवार को जिले में प्रदूषण का स्तर 249 एक्यूआई रहा और इस कारण हवा की गुणवत्ता खराब रही। सोमवार के मुकाबले प्रदूषण का स्तर 88 एक्यूआई बढ़ा है।
विज्ञापन

क्षेत्र में मंगलवार को मौसम शुष्क एवं साफ रहा। दिन का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 20 डिग्री दर्ज किया गया। वातावरण में नमी की मात्रा 46 प्रतिशत रही जबकि हवा की गति दो किलोमीटर प्रति घंटा रही। हवा की गति कम होने से वायु प्रदूषण पर प्रतिकूल असर पड़ता है। इस कारण निकट भविष्य में वायु प्रदूषण बढ़ने का अनुमान है।
अब दिवाली पर्व आने वाला है। इस दौरान आतिशबाजी से वायु प्रदूषण की समस्या और बढ़ने की आशंका है। हालांकि जिले में पराली जलाने की एक भी घटना दर्ज नहीं हुई है। किसानों का मानना है कि अभी मौसम साफ रहने में ही फायदा है ताकि रबी की फसलों की बिजाई का कार्य पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें