फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रोडवेज कार्यशाला में 54 पदों पर अप्रेंटिस भर्ती प्रक्रिया शुरू

Wed, 16 Oct 2024 03:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी में रोडवेज की कार्यशाला का द्वार।
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी रोडवेज डिपो की कार्यशाला में अप्रेंटिस के विभिन्न पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 अक्तूबर है। आवेदन के बाद दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र 22 अक्तूबर तक जमा होंगे। निर्धारित तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


डिपो के महाप्रबंधक नवीन शर्मा ने बताया कि कार्यशाला में अप्रेंटिस के कुल 54 पदों पर भर्ती प्रक्रिया एक वर्ष के लिए शुरू हो गई है। इसमें डीजल मैकेनिक के 11, मोटर मैकेनिक के 14, फिटर के 7, विद्युतकार के 7, सीट मेटल के 4, वेल्डर के 3, कारपेंटर के 3, कोपा के 2, पेंटर के 2, टर्नर के एक पद के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। प्रार्थी को ऑनलाइन करने के बाद आवेदन फार्म के साथ सभी दस्तावेजों सहित आवेदन पत्र 22 अक्तूबर तक किसी भी कार्य दिवस डिपो कार्यालय में जमा कराने होंगे। आवेदन पत्र के साथ दस्तावेजों में 10वीं कक्षा, आईटीआई के प्रमाणपत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो, रिहायशी प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र जमा कराने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें