फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पुलिस टीमों ने ग्रामीणों को नशे से दूर रहने का दिया संदेश

Fri, 26 Jun 2026 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार के निर्देशन में दादरी पुलिस की ओर से जिलेभर में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को पुलिस टीमें गांव चांगरोड, बधवाना, पालड़ी, जावा और बीजणा पहुंची। इस दौरान एंटी नार्कोटिक्स सेल प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार, थाना ट्रैफिक प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार एवं थाना झोझू कलां प्रभारी दिलबाग सिंह ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका गंभीर दुष्प्रभाव पड़ता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, खेलकूद एवं सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि यदि उनके क्षेत्र में कोई व्यक्ति नशे का कारोबार करता है या नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त में संलिप्त है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें