चरखी दादरी। शहर के कनीना टी प्वाइंट से पुलिस ने एक युवक को 410 ग्राम गांजा तस्करी करते हुए दबोचा है। आरोपी की पहचान वाल्मीकि बस्ती निवासी रजत के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ शहर पुलिस थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक मादक पदार्थ लेकर घसौला रोड पर कचहरी के पास खड़ा है और मादक पदार्थ बेचने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश दी और एक युवक को वहां से दबोच लिया। इसके बाद आरोपी से नाम पता पूछा तो उसने अपनी पहचान मनोज के रूप में बताई। बाद में आरोपी की तलाशी लेने पर पेंट से 410 गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया थाने ले गई।