फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने शुरू की महिलाओं की ट्रिप निगरानी

Sat, 16 Nov 2024 03:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी पुलिस का डायल 112 वाहन। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। सुरक्षा के लिहाज से रात के समय सफर करने वाली महिलाओं की ट्रिप अब पुलिस नजर रखेगी। एसपी अर्ष वर्मा ने यह जानकारी दी। बताया कि सभी टीम प्रभारियों को नई व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए जा चुके हैं। अब रात के समय सफर करने वाली महिलाओं को सुरक्षा को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि रात में कैब व ऑटो में सफर करने वाली महिलाएं 112 पर फोन कर ट्रिप निगरानी की सुविधा ले सकती हैं। पुलिस ने यह सुविधा शुरू कर दी है। सुविधा लेने के लिए महिला को सबसे पहले 112 पर फोन करना होगा। वेब आधारित फॉर्म के माध्यम से अपनी यात्रा का पंजीकरण करवाएं। सभी जानकारी देने के बाद महिला का ट्रिप शुरू करें।
वहीं, हरियाणा पुलिस के जवान जीपीएस से महिला के ट्रिप को मॉनीटर करेंगे। हर आधे और एक घंटे में कंट्रोल रूम से फोन कर महिला का कुशलक्षेम जाना जाएगा। अगर कैब या ऑटो बीच में रुकता है या फिर रूट में बदलाव होता है तो भी महिला को फोन कर पुलिस जानकारी हासिल करेगी। कुछ भी गलत होने पर सबसे पास स्थित पुलिस का इमरजेंसी रिस्पाॅस व्हीकल महिला के पास भेजा जाएगा। इसके अलावा यात्री की ओर से साझा किए गए आपातकालीन नंबर पर भी संपर्क किया जाएगा। महिला का सफर सुरक्षित पूरा होने के बाद भी पुलिस फोन कर जानकारी लेगी।
विज्ञापन

- डायल 112 से ऐसे प्राप्त की जा सकती है सहायता
आपातकालीन स्थिति में अपने मोबाइल के पावर बटन को लगातार तीन बार दबाने से या पावर बटन को लगातार दबाए रखने से डायल 112 से मदद प्राप्त की जा सकती है। आपातकालीन स्थिति में डायल 112 पर कॉल की जाती है तो नजदीकी पुलिस ईआरवी को सहायता के लिए भेजा जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें