फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: परीक्षा देने के बाद लापता हुए किशोर को पुलिस ने एक साल बाद राजस्थान से किया बरामद

Sun, 07 May 2023 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। 12वीं कक्षा का आखिरी पेपर देने के बाद लापता हुए किशोर को क्राइम ब्रांच और दादरी आईटी सेल की संयुक्त टीम ने 13 माह बाद बरामद कर लिया है। इसका खुलासा शनिवार को उप पुलिस अधीक्षक विरेंद्र सिंह ने शनिवार को प्रेसवार्ता में किया। जिस समय वो घर से गया था तब वो किशोर था जबकि बरामदगी के समय वो बालिग है।
विज्ञापन

उप पुलिस अधीक्षक विरेंद्र सिंह ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोर 19 अप्रैल 2022 को 12वीं कक्षा का आखिरी पेपर देने के बाद लापता हो गया था। उसके परिजनों ने सिटी थाने में गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था। लंबे समय बाद भी किशोर का सुराग न लगने पर फाइल क्राइम ब्रांच को सौंपी गई थी। हालांकि इसके बाद भी आईटी सेल इस मामले की जांच में जुटी हुई थी। अब क्राइम ब्रांच और आईटी सेल की संयुक्त टीम ने उसे राजस्थान के सीकर जिले के नीम का थाना से बरामद कर लिया है।
- दूसरे समाज से जुड़ने का इच्छुक है युवक
उप पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बरामद किया गया किशोर पहले नाबालिग था लेकिन अब वह बालिग हो गया है। वह एक अन्य समाज से जुड़ने का इच्छुक है, जिसे वो सार्वजनिक नहीं करना चाहता। पिछले 13 माह से वह नीम का थाना में दूसरे समाज के लोगों के साथ रहकर अपना गुजर-बसर कर रहा था। उप पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उसका ठिकाना जयपुर और दिल्ली में भी है।
विज्ञापन

- पढ़ाई में है होशियार, 12वीं में 81 प्रतिशत आए थे अंक
घर से गत वर्ष लापता हुआ छात्र पढ़ाई में होशियार है। उप पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 12वीं की परीक्षा में उसके 81 प्रतिशत अंक आए और उसने विज्ञान संकाय से बारहवीं उत्तीर्ण की है। निजी कारणों के चलते अब वह दूसरे समाज में रहने का इच्छुक है। उसके पिता ट्रांसपोर्टर हैं जबकि बड़ा भाई एयरफोर्स की तैयारी कर रहा है। जब वह पांच छह वर्ष का था तो उस समय उसकी मां का देहांत हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें