फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मादक पदार्थ तस्करों के 20 ठिकानों पर पुलिस ने मारा छापा, एक के घर से 968 ग्राम गांजा बरामद

Wed, 31 Jul 2024 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
मादक पदार्थ तस्कर के घर तलाशी अभियान चलाती पुलिस टीम।
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी पुलिस की टीमों ने बुधवार सुबह मादक पदार्थ तस्करों के 20 ठिकानों पर छापा मारा। इस दौरान एक तस्कर के घर से 968 ग्राम गांजा बरामद हुआ और पुलिस टीम ने छपार निवासी तस्कर कमल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

वहीं 7 घंटे तक चली कार्रवाई से मादक पदार्थ तस्करों में हड़कंप मचा रहा। बता दें कि बुधवार सुबह की गई कार्रवाई के लिए एसपी पूजा वशिष्ठ ने 20 टीमों का गठन किया। इन टीमों में 86 पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया। इन टीमों ने सुबह 5 बजे मादक पदार्थ तस्करों के घरों और अन्य ठिकानों पर दबिश देनी शुरू की। ये पुलिस टीमें तस्करों के 20 ठिकानों पर पहुंची। छपार गांव निवासी तस्कर कमल सिंह के घर भी पुलिस टीम पहुंची। वहां ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तलाशी अभियान चलाया।
चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को तस्कर कमल सिंह के घर पर कमरे में रखे बेड से 968 ग्राम गांजा बरामद हुआ। वहीं, शहर निवासी एक तस्कर के मकान से पुलिस टीम ने एलईडी जब्त की। वहीं, कार्रवाई के दौरान मादक पदार्थ तस्करों से गहनता से पूछताछ की गई। सूत्रों की मानें तो अभियान के मद्देनजर पुलिस विभाग ने पहले मादक पदार्थ तस्करों की सूची तैयार की और फिर उनके ठिकानों पर दबिश दी। इस सूची में उन्हें शामिल किया गया जो मादक पदार्थ की तस्करी करते पहले पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन



इन अधिकारियों की अगुवाई में गठित की गईं टीमें
बुधवार को दबिश देने के लिए डीएसपी मुख्यालय विनोद शंकर, दादरी डीएसपी नरेंद्र,बाढड़ा डीएसपी भारत भूषण, एसआई जीतराम, एसआई भीम सिंह, एएसआई अमित कुमार, निरीक्षक ओमप्रकाश, एसआई पंकज, एएसआई संदीप, एसआई सोनिया, निरीक्षक तेजपाल, एएसआई विशाल, एएसआई अजीत सिंह, निरीक्षक चंद्रशेखर, एएसआई पवन व ओमबीर, एसआई सन्नी, एसआई राजकुमार, एसआई कप्तान सिंह, एसआई दिलबाग सिंह के नेतृत्व में 20 पुलिस टीमों ने दबिश दी।




नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के लिए जिले में कोई स्थान नहीं है। अपराधी अपराध छोड़ दें या फिर जिला। युवाओं को नशीले पदार्थों के खतरे से बचाने के लिए मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान भविष्य में जारी रहेगा। मादक पदार्थ तस्करों पर पुलिस का खुफिया नेटवर्क नजर रखे हुए है।
विज्ञापन


पूजा वशिष्ठ, एसपी, चरखी दादरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें