फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दादरी-लोहारू मार्ग पर पूरी रात पुलिस का पहरा, 118 वाहनों की जांच

Tue, 03 Nov 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
वाहनों की जांच करते हुए पुलिसकर्मी। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। पुलिस ने अपराधियों, असामाजिक तत्वों और नशा तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए एक और दो नवंबर की मध्यरात्रि को विशेष नाकाबंदी एवं चेकिंग अभियान चलाया। दादरी-लोहारू मार्ग पर स्थित नाका लाड पर पूरी रात पुलिस का पहरा रहा। इस दौरान पुलिस टीम ने आने-जाने वाले वाहनों की जांच की और संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी. के दिशा-निर्देशन में चलाए गए इस अभियान की कमान डीएसपी राकेश कुमार ने संभाली। उनके नेतृत्व में निरीक्षक गुलशन सहित 16 पुलिसकर्मियों की टीम नाका लाड पर तैनात रही। पुलिसकर्मियों ने वाहनों के दस्तावेजों की जांच की और संदिग्ध प्रतीत होने वाले वाहनों की गहनता से पड़ताल की, ताकि अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के साथ अपराधियों को जिले की सीमाओं का दुरुपयोग करने से रोका जा सके।
पूरी रात चले अभियान के दौरान पुलिस टीम ने कुल 118 वाहनों को रुकवाकर उनके दस्तावेजों की जांच की। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 वाहनों के चालान किए गए जबकि एक वाहन को इंपाउंड किया गया।
विज्ञापन



सीमाओं पर सुरक्षा से कोई समझौता नहीं: एसपी
पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी ने कहा कि जिले की सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। नशा तस्करी, आपराधिक गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए सीमावर्ती एवं संवेदनशील क्षेत्रों में औचक नाकाबंदी और चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे। पुलिस का उद्देश्य कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें