फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: आधी रात लोहारू चौक पर पुलिस का अभियान, 49 वाहनों को जांचा

Fri, 06 Nov 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
रात को वाहनों की जांच करते हुए पुलिसकर्मी
विज्ञापन
चरखी दादरी। अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए दादरी पुलिस ने रात के समय सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। 4-5 नवंबर की मध्यरात्रि लोहारू चौक पर विशेष नाकाबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। डीएसपी साहिल ढिल्लों के नेतृत्व और इंस्पेक्टर शीलारानी की अगुवाई में 10 पुलिसकर्मियों की टीम ने मोर्चा संभालते हुए आने-जाने वाले वाहनों की जांच की।
विज्ञापन

इस अभियान के दौरान पुलिस टीम ने कुल 49 वाहनों की जांच की। यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 9 वाहनों के चालान किए गए जबकि नियमानुसार 2 वाहनों को जब्त किया गया। इसके अलावा देर रात घूम रहे 3 संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर उनसे पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें