चरखी दादरी। पुलिस महानिदेशक के निर्देशों पर और पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जिला पुलिस ने सोमवार को दृश्यता अभियान चलाया। इसके तहत पुलिस टीमों ने सार्वजनिक स्थानों की जांच के साथ बाजार में पैदल गश्त की। इतना ही नहीं विशेष नाके लगाकर वहां से गुजरने वाले वाहनों की भी जांच की गई।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि सुबह नौ से दोपहर बाद तीन बजे तक यह अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य आमजन को पुलिस की मौजूदगी का अहसास कराना रहा। सभी थाना और चौकी प्रबंधक ने भी मुहिम में उपस्थिति दर्ज कराई।
पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने कहा कि पुलिस हर समय लोगों की सुरक्षा को लेकर तरह-तरह के अभियान चलाती है और दृश्यता अभियान भी इसका हिस्सा है। उन्होंने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि अगर किसी को कहीं कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।