चरखी दादरी। जिला पुलिस ने 23/24 सितंबर की रात दादरी-लोहारू मार्ग स्थित अंतर-राज्यीय नाका लाड पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 140 वाहनों की जांच की गई और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 18 वाहनों के चालान किए गए।
यह अभियान अपराधियों और नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए था। डीएसपी जसपाल सिंह ने इसकी कमान संभाली। कमांडो दस्ते सहित 24 पुलिसकर्मियों ने पूरी रात नाके पर वाहनों की जांच की। डीएसपी जसपाल सिंह ने पुलिसकर्मियों को संदिग्धों पर नजर रखने के निर्देश दिए। एसपी लोगेश कुमार ने कहा कि जिले की सीमाएं नशा तस्करों के लिए आसान रास्ता नहीं बनेंगी। उन्होंने आमजन से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की। ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।