फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: फरार अपराधियों पर पुलिस की नजर, ऑपरेशन ट्रेक डाउन के तहत एसपी ने दिए सख्त निर्देश

Wed, 05 Aug 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
पुलिस की बैठक में मौजूद पुलिस अधीक्षक व अन्य पुलिसकर्मी।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार प्रदेशभर में चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रेक डाउन को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में सीआईए और स्पेशल स्टाफ के अधिकारियों व कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली।
विज्ञापन

बैठक में अपराध नियंत्रण, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी, अवैध हथियारों की बरामदगी और नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर रणनीति तैयार की गई। एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कानून से बचने वाले अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

फरार अपराधियों की गिरफ्तारी पर रहेगा फोकस
बैठक में पुलिस अधीक्षक ने उद्घोषित अपराधियों (पीओ), बेल जम्परों, वारंटियों और लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पुलिस टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखें और सूचना तंत्र को मजबूत बनाकर तुरंत कार्रवाई करें। अभियान के दौरान अपराधियों के ठिकानों, उनके सहयोगियों और नेटवर्क की जानकारी जुटाकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



अवैध हथियार और नशा तस्करों पर कसेगा शिकंजा
एसपी लोगेश कुमार ने कहा कि अवैध हथियार रखने वाले और मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले लोग समाज के लिए गंभीर खतरा हैं। ऐसे अपराधियों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाकर गिरफ्तारी और बरामदगी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सीआईए और स्पेशल स्टाफ को निर्देश दिए कि संगठित अपराध से जुड़े लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए।

स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए। एसपी ने कहा कि संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच नियमित रूप से की जाए व किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

टीम भावना से अभियान को सफल बनाने के निर्देश
उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय धीरज कुमार ने भी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को टीम भावना, अनुशासन और पेशेवर तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सूचना को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की जाए, ताकि आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और अपराधियों में कानून का भय बना रहे।


वर्सन:
दादरी पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टोलरेंस की नीति पर काम कर रही है। ऑपरेशन ट्रेक डाउन के तहत फरार अपराधियों को पकड़ने और जिले में सुरक्षित माहौल बनाए रखने के लिए लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। - लोगेश कुमार, पुलिस अधीक्षक दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें