फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अग्रसेन जयंती पर कवि सम्मेलन 19 को, तैयारियों पर हुआ मंथन

Sun, 14 Sep 2025 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। महाराजा अग्रसेन जयंती पर प्रयास सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से 19 सितंबर को राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर के कवि शिकरत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश धनखड़ करेंगे।
विज्ञापन

प्रयास सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से जनता कॉलेज सभागार में कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में ओमप्रकाश धनखड़ भाजपा राष्ट्रीय सचिव, विधायक सुनील सांगवान,अशोक गोयल, गजेंद्र फोगाट ओएसडी मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि होंगे ।
इनके अलावा बाढड़ा विधायक उमेद पातुवास मार्गदर्शक भूमिका में उपस्थित रहेंगे। कवि सम्मेलन में डॉ. प्रवीन शुक्ल, अनिल अग्रवंशी, सुदीप भौला, दीपक सैनी, कांतश्री, सुश्री रजनी सिंह अवनी, अपूर्व, विक्रम शाह आदि कवि शामिल होंगे।
विज्ञापन

सुमित सुहाग ने बताया कि कवि सम्मेलन का आयोजन समाज को जागरूक करने और सांस्कृतिक धरोहर को सुरक्षित रखने का सशक्त माध्यम है। इस दौरान आयोजित बैठक की अध्यक्षता संजीव गोदारा ने की। बैठक में रिम्पी फोगाट, विनीत जांगड़ा, ऋतिक, अंकित दुग्गल, हितेश सिंगला, उर्विल लांबा, विपुल, अभिषेक जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें