चरखी दादरी। शहीद दलवीर राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रविवार को एमेच्योर खो-खो संघ जिला कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। संघ के जिला अध्यक्ष संजय शास्त्री ने कहा कि आने वाले समय में जिले को खो-खो खेल में नई ऊंचाइयों तक ले जाने के प्रयास करेंगे। महासचिव विजेश कुमार ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता शहीद दलबीर संस्कृति मॉडल स्कूल में 2 अक्तूबर को करवाई जाएगी। बैठक में उपाध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. सीमा, खो-खो कोच परमिंद्र, कोच उमेद सिंह, दिनेश पटवारी, दीपक कुमार, अजय, मंदीप कोच आदि मौजूद रहे।