फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना से मिलेंगे 1.25 लाख इंटर्नशिप के अवसर : पवन कुमार

Mon, 28 Jul 2025 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 15
विज्ञापन

बिरोहड़ राजकीय महाविद्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद प्राध्यापकगण। स्रोत : विज्ञप्ति
- बिरोहड़ स्थित राजकीय महाविद्यालय में आयोजित बैठक में योजना पर किया मंथन, प्रचार-प्रसार पर रहेगा जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। बिरोहड़ गांव स्थित राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह हुड्डा के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के संबंध में बैठक आयोजित हुई। प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अमरदीप की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्लेसमेंट प्रभारी पवन कुमार ने इससे जुड़ीं महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
पवन कुमार ने बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 से योजना का संचालन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य एक लाख पच्चीस हजार इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करना है। बैठक में बताया गया कि विद्यार्थियों के बीच अधिक से अधिक जागरूकता फैलाई जाए। ताकि, विद्यार्थी इस योजना का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अमरदीप ने योजना के हर महत्वपूर्ण पहलू से सभी स्टाफ सदस्यों को अवगत कराया और योजना को सफल बनाने का आह्वान किया। डॉ. सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि योजना के सफल आयोजन से बहुत से विद्यार्थियों का भविष्य उज्ज्वल होगा। इस अवसर पर सुनील कुमार, डॉ. शिवानी, डॉ. सवीन, डॉ. अजय कुमार व मनजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें