फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दीवार से टकराई बोलेरो, चालक की मौत

Mon, 28 Jul 2025 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मान्यवर, झज्जर संस्करण के लिए भी दे दे।
विज्ञापन

फोटो 38
दादरी नागरिक अस्पताल में विजय का पोस्टमार्टम होने का इंतजार करते परिजन। संवाद
- कनीना से लौटते समय खानपुर कलां निवासी व्यक्ति हुआ हादसे का शिकार, झज्जर पुलिस ने दादरी नागरिक अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। बहुझोलरी गांव के पास एक बोलेरो अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। हादसे में खानपुर कलां निवासी विजय (42) की मौत हो गई। झज्जर पुलिस ने दोपहर बाद दादरी नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस को दिए बयान में खानपुर कलां निवासी सुरेंद्र ने बताया कि उनका छोटा भाई विजय खेती करता था। रविवार शाम को वह किसी काम से बोलेरो में सवार होकर कनीना गया था। वहां से लौटते समय जब वह बहुझोलरी गांव के पास पहुंचा तो बोलरो अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में विजय गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए दादरी नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही झज्जर जिले के साल्हावास थाने से पुलिस टीम दादरी नागरिक अस्पताल पहुंची और पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी एवं हेड कांस्टेबल योगेश ने बताया कि इस संबंध में इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें