फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: आठ गांवों को नशामुक्त बनाने का संकल्प, एसडीएम ने पंचायतों से मांगा सहयोग

Mon, 21 Sep 2026 09:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
आठ गांवों के पंचायत प्रतिनिधियों को नशे को दूर करने का संकल्प दिलवाते एसडीएम मनोज दलाल। - फोटो : 1
विज्ञापन
बाढड़ा। एसडीएम मनोज दलाल ने उपमंडल के आठ गांवों के पंचायत प्रतिनिधियों से क्षेत्र को नशामुक्त बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को भी सफल बनाने पर जोर दिया। पंचायत प्रतिनिधियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए हर गांव से नशे को खत्म करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

यह आह्वान मनोज दलाल के कार्यालय में हुई एक बैठक के दौरान किया गया। इसमें पिचौपा कलां, पिचौपा खुर्द, कुब्जानगर, निहालगढ़, गुड़ाना और टोडी सहित आठ गांवों के ग्रामीण प्रतिनिधि शामिल हुए। मनोज दलाल ने कहा कि मौजूदा बुजुर्ग ही युवाओं को संस्कारयुक्त ज्ञान देने में सक्षम हैं।
उन्होंने बुजुर्गों से गांव के आपसी विवाद निपटाकर एकजुटता से विकास में भाग लेने का आग्रह किया। इसके बाद युवाओं को भारतीय संस्कृति के अनमोल ज्ञान से अवगत कराने को कहा। पंचायत प्रतिनिधियों ने उनकी मुहिम को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया और अभियान संचालन के लिए सराहना की।
विज्ञापन


बैठक में प्रमुख हस्तियां मौजूद
इस महत्वपूर्ण बैठक में कई सामाजिक कार्यकर्ता, पूर्व सरपंच और वर्तमान सरपंच उपस्थित रहे। इनमें सामाजिक कार्यकर्ता वेदपाल सांगवान, धर्मवीर सांगवान पिचौपा खुर्द और पूर्व सरपंच दयानंद प्रमुख थे। सरपंच महिपाल पिचौपा कलां और सरपंच पृथ्वी नंबरदार कुब्जा नगर भी मौजूद रहे। रामेश्वर, उमेद, सुरेश, विजपाल, रोशन, सुरेंद्र और जयप्रकाश निहालगढ़ सहित कई अन्य ग्रामीण भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें