फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बारिश ने बिगाड़ी सड़कों की दशा, गड्ढों से राहगीरों की दुर्दशा

Thu, 03 Jul 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 दादरी-रोहतक मार्ग स्थित सरस्वती वाटिका के सामने क्षतिग्रस्त सड़क। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। मानसून सीजन में अब तक हुई 121 एमएम बारिश में शहर की कई सड़कों की दशा बिगड़ गई है। मंगलवार शाम को पानी की निकासी होने के बाद शहर की कुछ मुख्य सड़कों पर तमाम गड्ढे मिले। वहीं, क्षतिग्रस्त सड़कों से आवागमन करने पर वाहन चालकों काे परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। हादसों का भी अंदेशा है।
शहर में पिछले दो दिन झमाझम बारिश हुई। बारिश से हुए जलभराव के कारण सड़कों में गहरे गड्ढे बन गए हैं। इससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते इन गड्ढों को नहीं भरवाया गया तो हादसे हो सकते हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से सड़कों के बीच बने गड्ढों को भरवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मार्गाें से गुजरने पर झेलनी पड़ रही परेशानी : सबसे खस्ता हालात रावलधी-भिवानी लिंक मार्ग की है। इस मार्ग पर 150 से अधिक छोटे-बड़े गड्ढे बने हैं। इस मुख्य मार्ग से प्रतिदिन दस हजार से अधिक वाहनों का अवागमन होता है। वहीं, इसके अलावा, शहर के भगवान परशुराम चौक से रावलधी चौक तक 20 गड्ढे बने हैं। लंबे समय तक जलभराव होने के कारण दूर तक सड़क की रोड़ियां बिखरी पड़ी हैं। ऐसी ही स्थिति लोहारू रोड की भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें