फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सीवर लाइन ठीक कर विभाग ने खुले छोड़ दिए गड्ढे, हादसों का अंदेशा

Fri, 24 Jan 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बिचला बासा से नई अनाज मंडी की ओर जाने वाली सड़क के बीच खुला पड़ा गड्ढा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। बिचला बासा स्थित प्राचीन शिव मंदिर के सामने सीवर लाइन ठीक करने के नाम पर खोदे गए गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हादसों का सबब बने हैं। जनस्वास्थ्य विभाग से स्थानीय लोग कई बार गड्ढों को भरने की मांग कर चुके हैं, लेकिन, अब तक स्थिति जस की तस बनी है। समस्या के प्रति विभागीय अनदेखी से लोगों में रोष है।
हादसों को रोकने के लिए उन्होंने जिला प्रशासन से मामले पर संज्ञान लेने की मांग की है। बधवना गेट से गामड़ी क्षेत्र को जाने वाली मुख्य सड़क के बीच करीब डेढ़ माह पहले सीवर लाइन में लीकेज थी। इसके ठीक करने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन

टीम ने लाइन लीकेज की समस्या खत्म करने के लिए दो जगहों पर गहरे गड्ढे खोदे थे। स्थानीय लोगों की मानें तो विभागीय टीम ने करीब एक माह पहले लाइन लीकेज ठीक कर दी थी। इसके बाद गड्ढों को जस का तस खुला छोड़ दिया।
विज्ञापन

दूसरी ओर गड्ढे खुले होने से प्रतिदिन यहां से गुजरने वाले 700 से अधिक वाहन चालकों समेत राहगीरों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर शहर का रामबाग भी है। शव यात्रा भी इन्हीं गड्ढों के पास गुजरती है। ऐसे में यहां भी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उनका कहना है कि जनस्वास्थ्य विभाग समस्या पर संज्ञान नहीं ले रहा और इसके चलते स्थानीय बाशिंदे और लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें