फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पेयजल लाइन बिछाने के लिए 6 माह पहले उखाड़ी सीसी रोड में बने गड्ढे

Tue, 03 Feb 2026 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के पुरानी अनाज मंडी से रेलवे स्टेशन को जाने वाली मुख्य सड़क की हालात दयनीय बनी हुई है। यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। दुकानदारों का कहना हैं कि हर रोज दुपहिया व ई-रिक्शा चालक गिर कर घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने जिला प्रशासन से जर्जर हुए सीसी सड़क का पुनर्निर्माण करवाने की मांग की हैं, ताकि समय रहते हादसों से बचा जा सके। शहर की पेयजल व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए 6 महीने पहले जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से पेयजल लाइन बिछाने का काम किया था। इस दौरान विभाग के कर्मचारियों ने जेसीबी की सहायता से सीसी सड़क को उखाड़ कर लाइन दबाई गई थी।
लगभग दो किलोमीटर लंबी लाइन दबाने का कार्य पूरा होने के बाद आनन-फानन में तोड़ी गई, सड़क की जगह बगैर लेवलिंग के इंटरलॉकिंग टाइलें लगाई गई थी। टाइलों और सड़क का लेवल समान न होने से सड़क उबड़-खाबड़ बनी हुई है। इसके कारण हर रोज दुपहिया वाहन चालकों के अलावा ई-रिक्शा चालक सवारियों के साथ गिर रहे हैं। स्थानीय दुकानदारों का कहना हैं कि सड़क तोड़ते समय संबंधित अधिकारियों ने एक माह की अवधि में सड़क के पुनर्निर्माण करवाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन 6 महीने का लंबा समय गुजर जाने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन के अधिकारियों से सड़क की सुध लेने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें