फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: वाहनों के दबाव से टूटी पाइपलाइन दुकानों के आगे भरा दूषित पानी

Wed, 27 May 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
रावलधी चौक पर पाइपलाइन टूटने से दूर तक फैला दूषित पानी।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। स्थानीय डूंगर वाला जोहड़ से दिल्ली रोड एसटीपी तक दूषित पानी पहुंचाने के लिए बिछाई गई मुख्य पाइपलाइन रावलधी चौक के समीप टूट गई। पाइपलाइन टूटने से काफी मात्रा में दूषित पानी सड़क पर फैल गया जिससे रावलधी चौक व आसपास के क्षेत्र में दूषित जलभराव हो गया। दूषित जलभराव के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर के बरसाती व दूसरे पानी को डूंगर वाला जोहड़ में एकत्रित कर दिल्ली रोड एसटीपी तक पहुंचाने के लिए पाइप लाइन बिछाई गई थी। सोमवार शाम रावलधी चौक से भारी वाहन गुजरने के दौरान यह पाइपलाइन अचानक टूट गई। लाइन टूटते ही दूषित पानी का रिसाव तेजी से शुरू हो गया और देखते ही देखते पानी दुकानों के सामने तक जमा हो गया। जलभराव के कारण पूरे क्षेत्र में एक बार फिर दुर्गंध का माहौल बन गया है।
दुकानदार मस्ताना सिंह, अत्तर सिंह, सुनील जांगड़ा, अजीत सिंह आदि ने बताया कि दुकानों के आगे गंदा पानी जमा होने से उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है। बदबू और गंदगी के कारण ग्राहक उनकी दुकानों का रुख नहीं कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से टूटी पाइप लाइन का समाधान करवाने की मांग की है ताकि उन्हें राहत की सांस मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें