फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित पिकअप पलटी,16 श्रमिक घायल, एक की मौत

विज्ञापन
pickup overturned 16 killed 1 injured - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी के लोहारू चौक पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर काम करने आ रहे श्रमिकों की बोलेरो कैंपर शुक्रवार सुबह अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि 16 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से चार को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। सिटी थाना पुलिस ने सिविल अस्पताल पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज किए। सभी घायल बिहार और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। वे काम के सिलसिले में चरखी दादरी आए हुए हैं। सिटी थाने के एसआई राजबीर सिंह ने बताया कि मृतक श्रमिक के परिजन शुक्रवार शाम तक चरखी दादरी नहीं पहुंचे, जिसके चलते उसका पोस्टमार्टम नहीं हो पाया।
विज्ञापन

एसआई राजबीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे महेंद्रगढ़ चौक के समीप अस्थाई बस्ती से श्रमिकों को लेकर बोलेरो कैंपर लोहारू रोड चौक स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज साइट पर आ रही थी। आरओबी पर करीब 100 मीटर चलने के बाद चालक अचानक संतुलन खो बैठा और कैंपर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गांव पांडोली निवासी राजेश (32) की मौके पर ही मौत हो गई। वह विवाहित था और उसका परिवार पांडोली गांव में ही रहता है।
हादसे में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के गांव मौसमपुर निवासी ठेकेदार अजीत, मंजीत, पंकज व विजय सहित पांडोली गांव निवासी सुफियान, शाहिद व बिट्टू और संबल जिले के मचकेड़ा गांव निवासी राजबीर घायल हो गए। उनके अलावा सहरानपुर जिले के टपरी गांव निवासी वसीम और रसूलपूर खेड़ी गांव निवासी मोनू घायल हो गए। बिहार के राजपुरा जिला निवासी रामेश्वर, औरंबागाद जिले के सोहनावली गांव निवासी अशोक कुमार व बलजीत, बिहार के रोहताश जिले के गांव राजपुरा निवासी धनजी कुमार और मुजफ्फरपुर जिले के गांव फुलवाडिया निवासी टुनटुन यादव, बादसपुर निवासी मोहम्मद हबीब व नागेंद्र नामक श्रमिक घायल हो गए। इनमें से मोहम्मद हबीब, नागेंद्र, अजीत व विजय को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। हादसे की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राजेश के शव को अपने कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन

निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर वाहन का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ है। इसमें एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि 16 श्रमिक घायल हो गए। हादसे के शिकार सभी श्रमिक बिहार और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं। मृतक राजेश के परिजन नहीं आने से शाम पांच बजे तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया।
विज्ञापन

-राजबीर सिंह, एसआई, चरखी दादरी सिटी थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें